फसल ऋण माफ होने पर रामप्रसाद हुए खुश (खुशियों की दास्ताँ)
शिवपुरी | 27-फरवरी-2019 जय किसान फसल ऋण माफी योजना किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसान ऋण माफ होने पर जहां खुश दिखाई दे रहे है, वहीं वे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के प्रति काफी शुक्रिया भी अदा कर रहे है।
किसान सम्मेलन सहजिला स्तरीय तीन दिवसीय आयोजित किसान विज्ञान मेले में शिवपुरी तहसील के ग्राम खूजरी के कृषक श्री रामप्रसाद पुत्र नक्टूराम दुबे द्वारा केन्द्रीय सहकारी समिति कुंवरपुर से लिया गया 93 हजार 118 रूपए का ऋण माफ होने पर प्रमाण-पत्र एवं ताम्रपत्र मिलने पर वे बहुत खुश है। रामप्रसाद ने कहा कि उनकी 55 साल की उम्र में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी सरकार ने 2 लाख रूपए तक का ऋण माफ किया है, इस ऋण माफी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के प्रति सभी किसान आभारी है और उनके द्वारा किसानों से किया गया ऋण माफी का वचन भी पूरा हुआ है।
उन्होंने कहा कि किसान हमेशा किसी न किसी संकटों में घिरा रहता है, लेकिन जय किसान फसल ऋण माफी योजना ने किसानों की सारी चिंताएं दूर कर दी है। जिन किसानों के ऊपर मार्च 2018 तक 2 लाख रूपए तक का फसल ऋण था, अब वह चिंता मुक्त हो गए है और माफ की गई राशि से बेहतर तरीके से खेती कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत 9 हजार किसानों को 28 करोड़ 86 लाख 42 हजार से अधिक की राशि के ऋण माफी प्रमाण-पत्र एवं ताम्रपत्र प्रदाय किए। जिसमें श्री रामप्रसाद भी शामिल है।

0 टिप्पणियाँ