जिला जेल दतिया में विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं विधिक सेवा शिविर का आयोजन ।
दतिया | 27-फरवरी-2019 मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के अध्यक्षयायमर्ति श्री आर.एस. झा के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सुनीता यादव के मार्गदर्शन में श्री संजय कुमार द्विवेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया, के नेतृत्व में आज को जेल दतिया में विशेष स्वास्थय शिविर एवं विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुश्री लीना दीक्षित, प्रशिक्षु ए.डी.जे. सी.जे.एम. श्री चन्द्र शेखर जायसवाल, सुश्री अंकिता शांडिल्य जिला विधिक सहायता अधिकारी, सुश्री आकांक्षा यादव, प्रशिक्षु सिविल न्यायाधीश एवं सुश्री गुंजन गौड प्रशिक्षु सिविल न्यायाधीश आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंकिता शांल्डिय जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किया गया। शिविर में जेल अधीक्षक श्री पूरन सिंह बडेरिया एवं उपाधीक्षक ममता मौर्य आदि उपस्थित रहें।
आयोजित विधिक साक्षरता में 02 बंदियों को विधिक सहायता प्रदान करते हुए कुल 263 बंदियों को विधिक सलाह दी गयी। विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया एवं जिला चिकित्सालय दतिया के चिकित्सक टीम द्वारा जेल में एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जो चिकित्सक उपस्थित रहे उनमें डॉ. हेमन्त जैन (मेडीसिन विभाग), डॉ. बृजेन्द्र स्वरूप (सर्जरी विभाग), डॉ. मुकेश शर्मा (हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग), डॉ. प्रशान्त हरित (चर्म रोग विभाग), डॉ. मुकेश राजपूत (नेत्र रोग विभाग), डॉ. मनीष अजमेरिया (शिशु एवं बाल रोग विभाग), डॉ. कृष्णा सिंह (प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग), डॉ. महेन्द्र भारती (टी.वी. एवं चेस्ट रोग विभाग), डॉ. कपिल देव आर्य (मनोरोग विभाग), डॉ. मनीष सचान (नाक, कान, गला विभाग), डॉ. के.एम. वरूण सहायक चिकित्सा अधीक्षक कुल 03 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा एचआईव्ही. की जांच की गयी।
शिविर में कुल 126 पुरूष एवं 06 महिला व 06 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रदाय किया गया।

0 टिप्पणियाँ