Music

BRACKING

Loading...

देवेन्द्र ने फसल ऋण माफी पर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का जताया आभार "खुशियों की दास्ताँ" 

देवेन्द्र ने फसल ऋण माफी पर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का जताया आभार "खुशियों की दास्ताँ" 
शिवपुरी | 28-फरवरी-2019 जय किसान फसल ऋण माफी योजना किसानों के लिए बरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसान ऋण माफ होने पर जहां खुश दिखाई दे रहे है, वहीं वे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के प्रति काफी शुक्रिया भी अदा कर रहे है।
    किसान सम्मेलन सहजिला स्तरीय तीन दिवसीय आयोजित किसान विज्ञान मेले में शिवपुरी तहसील के ग्राम खजूरी के कृषक श्री देवेन्द्र सिंह पुत्र श्री बलजीत सिंह द्वारा केन्द्रीय सहकारी समिति से लिया गया 47 हजार 430 रूपए का ऋण माफ होने पर प्रमाण-पत्र एवं ताम्रपत्र मिलने से वे बहुत खुश है।
    श्री देवेन्द्र ने कहा कि सरकार नही भरती तो यह कर्जा हमको भरना ही पड़ता, लेकिन सरकार ने फसल ऋण माफ करके किसानों के हित में बहुत अच्छा काम किया है। सरकार की यह योजना किसान को निश्चित रूप से राहत पहुंचायेगी। फसल का ऋण माफ करने के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति सभी किसान आभारी है। उन्होंने अपना वचन भी पूरा किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ