Music

BRACKING

Loading...

पीएपी उर्वरक अमानक पाए गए लायसेंस निलंबित


शिवपुरी, 05 फरवरी 2019
 शिवपुरी जिले के विक्रेता मैसर्स आनंद टैडर्स रन्नौद रोड़ पिछोर प्रो.आनंद कुमार शर्मा की दुकान से मोजेक इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड गुरूग्राम हरियाणा के पीएपी उर्वरक अमानक घोषित होने पर संबंधित विक्रेता की अनुज्ञप्ति आर-362/2016-17 को निलंबित किया गया है। 
अनुज्ञापन अधिकारी एवं उपसंचालक कृषि श्री आर.एस.शाक्यवार ने बताया कि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं पदेन उर्वरक निरीक्षक विकासखण्ड पिछोर द्वारा मैसर्स आनंद टैडर्स पिछोर जिला शिवपुरी की दुकान का गतमाह निरीक्षण किए जाने पर पीएपी उर्वरक का नमूना लेकर उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला में भेजा गया। उक्त उर्वरक प्रयोगशाला से अमानक घोषित किए जाने एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खण्ड 26(ए) का उल्लंघन किए जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश के खण्ड 31 के प्रावधान अंतर्गत मैसर्स आनंद टैडर्स पिछोर प्रो.आनंद कुमार शर्मा को जारी अनुज्ञप्ति क्रमांक आर-362/2016-17 को निलंबित किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ