Music

BRACKING

Loading...

मध्यप्रदेश/ देर रात इंदौर के आसपास बारिश, फिर घुल गई मौसम में ठंडक, देपालपुर, गौतमपुरा में बरसे बादल

इंंदौर. मंगलवार देर रात इंदौर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई। रात नौ बजे एकाएक मौसम बदला और ठंडी तेज हवा चलने लगी, जिसके बाद रात में कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से फिर ठंडक घुल गई। इसका असर बुधवार को महसूस हुआ। सुबह से ही असामान पर बादलों के बीच ठंडी हवा चल रही है। दोपहर में तापमान 21 डिग्री रहा, जबकि पिछले दिनों इस वक्त तक तापमान 23 डिग्री पार हो जाता था।

ये भी पढ़ें
पूरे सप्ताह होगी हल्की बारिश, चलेगी तेज हवा, ओले गिरने के आसार

राजस्थान में बना चक्रवात और अरब सागर से आ रही नमी ने ठंड और बारिश की जुगलबंदी बना दी थी। सांवेर, देपालपुर तरफ कुछ समय के लिए पानी बरसा, जबकि एयरपोर्ट तक बूंदाबांदी हुई थी। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली तो आसामान पर छाए घने काले बादल बुधवार को छंटने लगे।


मौसम विभाग के अनुसार शाम होते-होते आसमान साफ होने के आसार हैं। यह बादल आगे खिसक जाएंगे। हवा चलने की वजह से बारिश के आसार खत्म हो गए हैं। मौसम में ठंडक जरूर एकाध दिन और रहेगी। तापमान सामान्य स्तर से दो से तीन डिग्री नीचे चला जाएगा। देर रात हवा चलने के बाद सुूबह किसान भी खेत देखने पहुंचे। कई जगह गेहूं की फसल झुक गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ