Music

BRACKING

Loading...

बांरा ,वसुंधरा राजे का जिले में ४ दिवसीय दौरा आज से

बांरा अटरू विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों में होगी संगठनात्मक चर्चा
बांरा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे चार दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को बांरा आएंगी ।
शहर के लंका कालौनी स्थित गार्डन में ११  बजे बांरा अटरू विधानसभा क्षेत्र के पांचों  मंडलों के कार्य कर्ताऔं से संगठनात्मक संवाद करेंगी ।
भाजपा मीडिया प्रमुख राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को सुबह ११ बजे गार्डन में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी
१२ बजे से अटरू गऊधाट तथा कबाई मंडल और शाम ४ बजे बांरा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं से चर्चा होगी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष नागर ने बताया कि पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे २ मार्च से छवडा विधानसभा तथा ३ मार्च को अंता विधानसभा एवं ५ मार्च को किशनगंज, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मंडल कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के वार बूथ, अध्यक्ष, और शक्ति केंद्र के संयोजक, प्रभारी, प्रदेश व जिला एवं मंडल अध्यक्ष, क्षेत्र के कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ