Music

BRACKING

Loading...

ग्राम बिलहरी में हुआ जनसंवाद

छतरपुर जिले के नौगांव विकासखण्ड के ग्राम बिलहरी में स्वच्छता ही स्वास्थ्य और शांतिपूर्ण जीवन का मूल मंत्र है, को लेकर जनसंवाद किया गया।
    भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क एवं संचार ब्यूरो की छतरपुर इकाई द्वारा आयोजित किए गए जनसंवाद में इस बात को मुख्य रूप से रेखांकित किया गया कि जनसामान्य को गंदगी और खुले में शौच के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आगे आना बहुत जरूरी है। इस तरह की पुरानी आदतों को बदलकर स्वच्छता को अपनाकर घर-घर तक इस संदेश को सक्रिय रूप से पहुंचाने की जरूरत है। इससे स्वच्छता का वातावरण निर्मित होकर स्वस्थ्य और शांतिपूर्वक जीवन को जिया जा सकेगा।
    इस जनसंवाद में महिला बाल विकास, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत और स्वसहायता समूह, स्थानीय शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने न केवल सक्रिय रूप से भाग लिया, बल्कि यह संकल्प भी लिया कि वे अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर स्वस्थ्य वातावरण बनाकर इस जन आंदोलन को नई दिशा देंगे।
    जनसंवाद के बीच-बीच में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रखी गई। विजेताओं को अनोखे रूप का "डस्टबिन" पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम के आयोजक फील्ड आउटरीच ब्यूरो की इकाई प्रमुख ने जनसंवाद कार्यक्रम का संचालन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ