दतिया ब्रेकिंग न्यूज़ मोनू साहू
14 फरवरी 2019
14 फरवरी 2019
दतिया। पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम की प्रायोगिक परीक्षा में कॉलेज प्रशासन द्वारा बसूली जा रही मनमानी फीस के विरोध में छात्र नेताओं ने प्राचार्य एस के मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से छात्र नेताओं ने अवगत कराया कि अगर प्रायोगिक परीक्षाओ में जिन छात्रों को छूट जाती है वह निशुल्क नहीं कराई गई जा रही है। अभी छात्रों से पांच सौ रुपये लेकर प्रायोगिक परीक्षाएं करवाई जाती है। इस समस्या पर छात्र संघ आंदोलन करने पर विवश होगा। इसी के विरोध को लेकर छात्रों ने के आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन छात्र नेता शिशुपाल सिंह यादव के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान शिशुपाल यादव, राजा परमार, विनय यादव, मेजर यादव, राहुल दीक्षित, धीरेंद्र अहिरवार, लोकेंद्र अहिरवार, राहुल यादव, कृष्ण प्रताप यादव, सहदेव यादव, पवन अहिरवार, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ