Music

BRACKING

Loading...

मंदसौर के बंधवार हत्या प्रकरण में विशेष जाँच दल गठित

राज्य शासन ने मंदसौर नगरपालिका के अध्यक्ष श्री प्रहलाद बंधवार की गत 17 जनवरी को हुई हत्या के प्रकरण की जाँच के लिये विशेष जाँच दल का गठन किया है। पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) मुख्यालय, भोपाल श्री डी. श्रीनिवास वर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक अअवि. इंदौर श्री राजीव मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री पवन मिश्रा, निरीक्षक श्रीमती ज्योति शर्मा और श्री मुख्तार कुरैशी जाँच दल में शामिल किये गये हैं।

विशेष जाँच दल मृतक के परिजनों द्वारा उठाये गये बिन्दुओं के अतिरिक्त समस्त पहलुओं पर जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा। जाँच दल के प्रमुख आवश्यकतानुसार अन्य पुलिस अधिकारियों को भी जाँच दल में शामिल कर उनका सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ