8 फरवरी 2019
शिवपुरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन 8 फरवरी को कम्युनिटी हॉल पुलिस लाइन में स्कूली बच्चों के द्वारा यातायात संबंधी पेंटिंग की गई एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा यातायात के नियमों से रूबरू कराया, यातायात पुलिस द्वारा जो व्यक्ति बिना हेलमेट ड्राइविंग कर रहे थे उनको रोककर फूल का गुलदस्ता भेंट कर उनसे हेलमेट पहनकर ड्राइविंग करने की अपील की गई एवं हेलमेट वितरण किए गए
इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं जिला शिवपुरी एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री सुरेश चंद्र दोहरे,रक्षित निरीक्षक शिवपुरी भारत सिंह आरटीओ मधु सिंह,थाना प्रभारी यातायात ,सूबेदार रणवीर यादव ,सूबेदार गायत्री इटोरिया, सूबेदार नीतू अवस्थी एवं यातायात पुलिस एवं पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारी एवं शिवपुरी के बस संचालक हिमांशु एवं जय सिंह रावत शामिल हुए ।

0 टिप्पणियाँ