Music

BRACKING

Loading...

राज्य खाद्य आयोग शिकायतों की सुनवाई आज

राज्य खाद्य आयोग शिकायतों की सुनवाई आज 

शिवपुरी | 28-फरवरी-2019 राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री राजकिशोर स्वाई, सदस्य श्रीमती स्नेहलता उपाध्याय एवं किशोर खण्डेलवाल, प्रशासकीय अधिकारी श्री अनिल तिवारी 01 मार्च 2019 को जनपद पंचायत पोहरी में स्थित रेस्टहाउस में योजनाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगे।
    आयोग प्रातः 09.30 बजे से राज्य भण्डार गृह निगम/नागरिक आपूर्ति निगम के इश्यू सेंटर, पोषण पुर्नवास केन्द्र, सेन्ट्रल किचन, आंगनवाड़ी केन्द्र, उचित मूल्य की दुकान आदि का निरीक्षण किया जाएगा एवं जनसुनवाई शिविर में उपस्थित नागरिकों से योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में शिकायत एवं सुझाव प्राप्त किए जाएगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ