जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कर्मचारियों के साथ किये गये सभी वचनों को पूरा करने की बात कही है। श्री शर्मा मध्यप्रदेश सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जो भी मांगें हैं, उन सभी को पूरा किया जायेगा।
श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने वचन-पत्र में कर्मचारियों के लिये उल्लेखित सभी 68 मांगों को, पूर्ण करने के लिये कहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग ऐसी मांगों को, विभागीय स्तर पर पूर्ण करने के लिये आवश्यक कार्यवाही कर रहा है, जिन्हें केबिनेट में पारित कराने की आवश्यकता नहीं है। अधिवेशन में पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव, श्री वीरेन्द्र सिंह खोंगल और अधिकारी संघ के पदाधिकारी और पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ