Music

BRACKING

Loading...

07 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को मिले पीपीओ ।

07 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को मिले पीपीओ 

शिवपुरी | 01-मार्च-2019 कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में 28 फरवरी 2019 को विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 07 शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें पीपीओ प्रदाय कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी सराहना की।
    इस मौके पर जिला पेंषन अधिकारी श्रीमती छवि जैन विरमानी, कनिष्ठ लेखा अधिकारी श्री ऐश्वर्य शर्मा सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
    पीपीओ प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में प्राचार्य कन्या उमावि खनियांधाना के प्रधानाध्यापक श्री आशाराम वंशकार, प्राचार्य उमावि क्र.2 शिवपुरी के शिक्षक श्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य उमावि बैराड़ के सहायक शिक्षक श्री सुरेश कुमार पाण्डेय, प्राचार्य उमावि पोहरी के सहायक शिक्षक श्री धनीराम वर्मा एवं सहायक शिक्षक श्री रामभरत वर्मा, सहायक शिक्षक श्री कल्याण चन्द्र शर्मा एवं प्राचार्य फिजीकल कॉलेज शिवपुरी के भृत्य श्रीमती नर्मदा बाई शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ