Music

BRACKING

Loading...

कलेक्टर की उपस्थित में हुआ वंदेमातरम् एवं जन-गण-मन का गायन ।

कलेक्टर की उपस्थित में हुआ वंदेमातरम् एवं जन-गण-मन का गायन 
शिवपुरी | 01-मार्च-2019 प्रत्येक माह की पहली तारीख को शासकीय कार्यालयों में वंदेमातरम् एवं जन-गण-मन गायन के बाद अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कार्य शुरू किया गया। कलेक्टर श्री अनुग्रहा पी की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल के कलाकार श्री हरिवंश त्रिवेदी एवं श्री मनोज बाबरा ने हरमोनियम एवं ढोलक पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी। इसके तत्पश्चात कार्यालयों में कामकाज शुरू हुआ। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री एस.आर.सिंडोस्कर एवं श्री मकसूद अहमद एवं अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ