Music

BRACKING

Loading...

सभी किसानों को मिलेगा फसल ऋण माफी योजना का लाभ - पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती बड़ौनी में जय किसान ऋण माफी योजना का कार्यक्रम आयोजित 

दतिया ब्रेकिंग न्यूज़ /मोनू साहू
सभी किसानों को मिलेगा फसल ऋण माफी योजना का लाभ - पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती 
बड़ौनी में जय किसान ऋण माफी योजना का कार्यक्रम आयोजित । दतिया | 01-मार्च-2019 जय किसान फसल ऋण माफी योजना कार्यक्रम का आयोजन आज तहसील बड़ौनी में बस स्टैण्ड पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री नाहर सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आनंद चौबे एवं श्री गगन गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वश्री राजकुमार, बबलू योगी, प्रकाश अहिरवार, अमित राजपूत, रामकिशन, रामकुमार, राजू झा, विनोद, जितेन्द्र, अनिल, रजनी, गोविन्द, राजेन्द्र, मधु तिवारी, राघवेन्द्र यादव, कलेक्टर श्री आरपीएस जादौन, सीईओ जिला पंचायत श्री आशीष भार्गव, एसडीएम दतिया श्री मनोज प्रजापति, तहसीलदार श्रीमती करूणा दण्डौतिया, उपसंचालक कृषि श्री अरूण शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ श्री गिरार्ज दुबे, लीड बैंक मैनेजर श्री ओम प्रकाश एंडेले सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व कृषक उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी का सपना था कि गरीब किसान भाई पर किसी भी प्रकार का ऋण नहीं रहना चाहिए। उन्होंने चुनाव के समय वायदा किया था कि हमारी सरकार बनने पर 10 दिन के अंदर किसान भाईयों का कर्जा माफ करेंगे। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया श्री कमलनाथ जी ने सरकार का गठन होने के उपरांत 52 मिनिट में वचनपत्र के हिसाब से किसान भाईयों के ऊपर से ऋण माफी योजना का क्रियान्वयन करने हेतु निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों एवं गरीबों के लिए कई नई योजना प्रारंभ की है। उनका कहना है कि जो हमने वचनपत्र में बिन्दु दिए है वह हम किसी भी हालत में बिन्दुवार पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के जमाने में जो लाभ किसानों को मिलना था वह नहीं मिला उनकी नीतियां गलत थी। जिससे किसान अभी तक अपने कर्जे से उभर नहीं पाया। हमारी सरकार हर किसान भाईयों को कर्जा माफ कर निम्न स्तर से उच्च स्तर पर लाना चाहती है। इसी प्रकार उन्होंने बेरोजगार भाईयों को रोजगार देने हेतु योजना चलाई है।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नाहर सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा फीजूल खर्ची पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे जो पैसा बचेगा वह किसान भाईयों के काम में आयेगा हमारी सरकार ने किसान भाईयों की समस्याओं को देखते हुए उनके हित में कार्य करने का सोचा है। हमारी सरकार किसानों के ऊपर किसी भी प्रकार का ऋण देखना नहीं चाहती है। वह चाहती है कि किसान भाई अपने स्तर से ऊपर उठ सकें। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आती है तो आप लोग हमारे कार्यकर्ताओं को एवं हमें बताए हम आपको किसी भी प्रकार से परेशान नहीं होंने देंगे।
    कार्यक्रम के दौरान श्री आनंद चौबे, श्री प्रकाश अहिरवार एवं श्री अमित राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही लीड़ बैंक मैनेजर तथा कृषि विभाग के अधिकारियों ने योजना से संबंधित सभी जानकारियां विस्तार से दी। कार्यक्रम का संचालन श्री रज्जू चौहान ने किया तथा आभार प्रदर्शन जनपद पंचायत सीईओ श्री गिरार्ज दुबे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ