Music

BRACKING

Loading...

वीकर गैस एजेंसी में हुई चोरी का मामला। चौकीदार को कमरे में बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार।

दतिया। ब्रेकिंग। मोनू साहब
दतिया, 1 मार्च 201 शुक्रवार को वीकर गैस एजेंसी में हुई चोरी का मामला। चौकीदार को कमरे में बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार शांतिर चोरों को दुरसडा एवं कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की गई स्कॉर्पियो गाड़ी और प्रिंटर बैट्री भी बरामद कर ली है। पुलिस ने मानवेन्द्र गुर्जर संतोष कुशवाहा दीपक कुशवाहा एवं सुरेन्द्र साहू नामक चोरों को गिरफ्तार कर एक बंदूक और एक 315 बोर का कट्टा भी बरामद कर लिया।
ASP मंजीत सिंह चावला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त चोरी की घटना का खुलासा किया है। उक्त चोरी की घटना को ट्रेस करने वाले कोतवाली टीआई शेर सिंह एवं दुरसडा थाना प्रभारी भूमिका दुबे और उनकी टीम को पुलिस कप्तान डी.कल्याण चक्रवती द्वारा दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान SDOP राजीव चतुर्वेदी, टीआई कोतवाली शेर सिंह एवं दुरसडा थाना प्रभारी भूमिका दुबे भी मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ