दतिया/मोनू साहू
गरीब की बेटी की शादी भी होगी धूम-धाम से - विधायक भाण्ड़ेर श्रीमती सिरौनिया ।
भाण्ड़ेर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत् विवाह सम्पन्न ।
दतिया | 02-मार्च-2019 मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गरीब की बेटी का विवाह धूम-धाम के साथ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि 51 हजार रूपये कर दी गई है। योजना के तहत् जिले के भाण्ड़ेर विकास खण्ड़ मुख्यालय पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में गरीब कन्याओं के विवाह हुए। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाण्ड़ेर विधायक श्रीमती रक्षा संतराम सिरौनिया उपस्थित रहीं। उन्होंने वर-वधुओं को आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत भाण्ड़ेर अध्यक्ष श्रीमती यशोदा परिहार, पूर्व मंत्री श्री केसरी चौधरी, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नव निर्वाचित विधायक श्रीमती रक्षा सिरौनिया ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर-वधुओं को आर्शीवाद देते हुए उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कांमना की। उन्होंने कहा कि गरीब की बेटी का विवाह धूम-धाम से हो और उसे अपने दैनिक जीवन में किसी भी सामान की कमीं न रहे इस बात को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा कन्यादान योजना के तहत् राशि बड़ाकर 51 हजार रूपये कर दी गई है। जिसमें 48 हजार रूपये की राशि कन्या के खाते में और तीन हजार रूपये की राशि व्यवस्थाओं पर खर्च की जा रही है।
कार्यक्रम के संयोजक जनपद पंचायत सीईओ भाण्ड़ेर श्री गिर्राज दुबे ने बताया कि भाण्ड़ेर के समीप सरसई रोड़ पर खेल मैदान में यह आयोजन किया गया है। इसमें शादी सम्पन्न कराने आने वाले वर-वधुओं के परिजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। व्यवस्था में समाज सेवियों, अधिकारियों, कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है।

0 टिप्पणियाँ