Music

BRACKING

Loading...

आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ ।

मोनू साहू/दतिया
आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ । दतिया | 02-मार्च-2019 शासकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय में डीन डॉ राजेश गौर  ने आयुष्मान भारत योजना के कार्यालय का उद्घाटन किया। डॉक्टर गौर ने सभी को बधाई देते हुए बताया कि इस योजना से सभी को लाभ होगा। गरीब परिवारों को भी सभी स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाए यह हमारी कोशिश होगी।
    आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉक्टर अर्पित वर्मा ने सभी डॉक्टरों से सहयोग की अपील की और बताया कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि दतिया एवं नजदीकी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को हमारे चिकित्सालय में इस योजना का पूरा लाभ मिले। इस योजना की सफलता सभी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से ही संभव है ।
    डॉक्टर वर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को सालाना 500000 तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा जिससे वह अपने परिवार जनों का इलाज करा सकते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिले। उद्घाटन समारोह में डॉ. सीमा, डॉक्टर बोध, डॉ. शैलेंद्र ,डॉ. अमित यादव, डॉ. अमिता ,डॉक्टर सुप्रिया शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ