सीएम सरोवर पर विशेष ध्यान दें ।
दतिया | 02-मार्च-2019 कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री आरएस खरे ने सहायक यंत्री और उपयंत्रियों को निर्देश दिए है कि जिले में सीएम सरोवर के निर्माण कार्यो का लगातार निरीक्षण करें। उन्होंने निर्माण कार्यो के फोटोग्राफ लेने तथा 31 मार्च 2019 तक 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के भी निर्देश दिए।
जिले में सीएम सरोवर के तीन निर्माण कार्य प्रचलित है। ईई आरईएस ने बताया कि औरीना में 39.3 लाख, मरसैनी खुर्द में 58 लाख एवं सुनारी में 51 लाख की लागत से सीएम सरोवर बनाए जा रहे है। इसी प्रकार तीन अन्य तालाब की टैण्ड़र प्रक्रिया जारी है।

0 टिप्पणियाँ