Music

BRACKING

Loading...

अधिकारियों के निर्देश को अब धता बता रहे व्यापारी 18 May 2019

अब भी गांध्ी पार्क मैदान में कर रहे प्याज की खरीद
शिवपुरी। नईदुनिया प्रतिनिधि
शहर के गांधी पार्क मैदान में प्याज की खरीदी बंद किए जाने को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों ने निर्देश जारी कर दिए। इसके नतीजे में सुबह मैदान पर प्याज की ट्रॉलियां नहीं लगाई गईं, लेकिन दोपहर जैसे ही हुई व्यापारी अपनी मनमानी पर उतर आए। और फिर गांधी पार्क मैदान में ही प्याज की खरीदी की जाने लगी। व्यापारियों ने अधिकारियों के फरमान को धता बताते हुए यहां जमकर प्याज खरीदी। मैदान में सैकड़ों बोरियां प्याज की रखी नजर आईं। इसे लेकर खिलाड़ियों ने फिर से ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के हित में मीडिया ने अहम रोल अदा किया था, लेकिन व्यापारियों ने खेल मैदान में खरीद पूरी तरह से बंद नहीं की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ