Music

BRACKING

Loading...

ज्योतिरादित्य सिंधिया का दो दिन का दौरा 7 जून से

Shivpuri News - लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया 7 जून को लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। सिंधिया 7...

Shivpuri News - mp news jyotiraditya scindia39s two day tour from june 7
लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया 7 जून को लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। सिंधिया 7 जून को दोपहर 1:00 बजे शिवपुरी आएंगे और पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद अशोकनगर रवाना हो जाएंगे। अशोकनगर में शाम 6:30 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अशोक नगर से चलकर गुना पहुंचेंगे और सर्किट हाउस पर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 8 जून को सुबह 10:00 बजे से कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद दोपहर 12:00 बजे सीहोर के जैत रवाना हो जाएंगे। यहां पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद भोपाल पहुंचेंगे। यहां से वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बता दें कि सिंधिया इससे पहले 4 जून को शिवपुरी के दौरे पर आने वाले थे। दौरा कार्यक्रम आने के तुरंत बाद ही निरस्त हो गया था। अब यह दूसरी बार दौरा कार्यक्रम जारी हुआ है। पहली बार जारी दौरा कार्यक्रम में सिंधिया धन्यवाद सभाएं लेने वाले थे। लेकिन अब सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ