कलेक्टर श्री अजय गुप्ता के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी द्वारा जिले में दस्तक अभियान 10 जून से प्रारंभ किया गया है।
जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामों में जाकर उक्त अभियान की गहन समीक्षा की जा रही है। इसके तहत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर उइके द्वारा इछावर विकासखण्ड के ग्राम फांगिया में डॉ.एम.के. चंदेल एवं जिला आईसी सलाहकार श्री शैलेष घोडेश्वर द्वारा नसरूल्लागंज विकाखण्ड के ग्राम दुर्गानायक एवं कोसमी में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शर्मा द्वारा श्यामपुर विकासखण्ड के ग्राम इमलियाहसन, दोराहा, झरखेडा, काजीखेडा, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती क्षमा बर्वे द्वारा आष्टा विकासखण्ड के ग्राम जताखेडा एवं मनाखेडी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन.एच.एम श्री धीरेन्द्र आर्य सीहोर एवं जिला लेखा प्रबंधक श्री रमाकांत द्विवेदी द्वारा नसरूल्लागंज विकासखण्ड के नयागांव, जिला एपीडिमोलॉजिस्ट डॉ. रूचिरा उइके, जिला कम्यूनिटी मोबिलाईजर श्रीमती विध्यावासिनी कुश्वाहा एवं कुं.दीनू शर्मा द्वारा सीहोर शहरी क्षेत्र के दशारह वाला बाग, गुलजारी का बगीचा, इंद्ररा नगर एवं इंग्लिशपुरा का पर्यवेक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान तथा त्वरित प्रबंधन किया जाकर बाल मृत्यु दर में वांछित कमी लाने हेतु प्रयास किये जा रहे है। जिस हेतु घर-घर जाकर दस्तक दी जा रही है। यह कार्यक्रम 20 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा।

0 टिप्पणियाँ