शहर में कल से अतिक्रमण होंगे चिह्नित,नपा मुनादी भी कराएगीशहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने जिम्मेदारी ली है। नगर पालिका, ट्रैफिक पुलिस और...
जानकारी के अनुसार नगर पालिका राजस्व निरीक्षक पूरन कुशवाह ने बताया कि शहर में अतिक्रमण सोमवार से चिह्नित करेंगे। साथ ही मुनादी भी कराई जाएगी। जिससे लोग स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटा लें। बाजार में नालियों से कब्जे हटाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर उक्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके बाद अतिक्रमण सहित अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाकर अपर कलेक्टर को सौंपी जाएगी। एक सप्ताह में रिपोर्ट बनने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। ट्रैफिक थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि वे छुट्टी पर आ गए हैं। सेामवार को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित कराएंगे। अतिक्रमण टूटने के बाद ही ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी।
शहर में भरी वाहनों को रोकने के लिए ग्वालियर बायपास पर बैरियर लगाते हुए।
इन स्थानों पर कब्जे, जाम लगता है सर्राफा बाजार, टेकरी, सदर बाजार, कोर्ट रोड, निचला बाजार सहित माधव चौक, गांधी चौक, झांसी तिराहा क्षेत्र में अतिक्रमण है। जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम के हालात रहते हैं। सबसे अधिक समस्या मुख्य बाजार में रहती है। बाइक लेकर गुजरना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। वाहन पार्किंग भी रोड पर कराई जा रहीं है। मॉल व बैंकों के बाहर वाहन पार्किंग की गंभीर समस्या है। उधर शहर में भरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। लेकिन दोनों बायपास चौराहों के बैरियर कई सालों से टूटे पड़े हैं। शुक्रवार को बैठक के बाद नगर पालिका के कर्मचारी बायपास चौराहों पर टूटे बैरियर सुधारने पहुंचे।

0 टिप्पणियाँ