बारिश का सिलसिला रुकने से जिले में 60% से ज्यादा बोवनी हुई
जिले में पिछले पांच दिनों से बारिश का दौर थम गया है। जिससे एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक का उछाल आया है। रात का पारा भी दो डिग्री ऊपर आया है। वहीं बारिश रुकने से किसान भी बोवनी के काम में तेजी से जुट गए हैं। पिछले पांच दिनों में किसान खरीफ फसलों की 50% से ज्यादा बोवनी कर चुके हैं। जिले में कृषि विभाग द्वारा 3 लाख 45 हजार हैक्टेयर में बोवनी का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से बोवनी का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया है।
सात जुलाई का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री था। बारिश का दौर पांच दिनों से थम गया है। इसलिए फिर से उमस होने लगी है। इसी के साथ 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं शिवपुरी जिले में 9 जुलाई तक 237.92 मिमी बारिश हो चुकी है। उसके बाद 10, 11, 12, 13 और 14 जुलाई को बारिश नहीं हुई। मौसम साफ हाेते ही किसान खेतों में बोवनी करने में जुटे हैं। चार-पांच दिन पहले बोवनी का आंकड़ों 12% था, जो आज 60% के पार पहुंच गया है। किसान तेजी से बोवनी के काम में लगे हैं। बता दें कि जिले की कुल औसत 816.3 मिमी में से अभी तक 29.14% बारिश का कोटा पूरा हुआ है।

0 टिप्पणियाँ