Music

BRACKING

Loading...

भोपाल मास्टर प्लान: बयान से पहले मंत्री जयवर्धन सिंह |

भोपाल। राजधानी में मास्टर प्लान को लेकर की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह दिए बयान से पलट गए है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान खुले मंच से लेकर मीडिया से चर्चाओं के दौरान मंत्री सिंह ने अक्टूबर-नबंवर में मास्टर प्लान ड्राफ्ट जारी करने का वादा किया था। उधर, शुक्रवार को विधानसभा में विधायक अरविंद भदौरिया ने नगरीय प्रशासन मंत्री से पूछा कि भोपाल मास्टर प्लान कब लागू होगा? प्रश्न के जबाव में मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि इसकी समय सीमा सीमा बताई जाना संभव नहीं है।

बाबूलाल गौर की एंजियोप्लास्टी सफल

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की शुक्रवार को एंजियोप्लास्टी हुई है जो सफल रही है। वे सोमवार तक घर लौट सकते हैं। श्री गौर कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे हैं। हाल ही में उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी जांच हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक जांच में पता चला था कि शरीर में शुद्घ रक्त का संचार करने वाली नस में ब्लॉकेज है। इसी के चलते एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी है। डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है और जल्दी स्वस्थ्य होने की बात कही है।



भोपाल जेल में डाक्टरों और नर्सों की कमी: प्रज्ञा सिंह ठाकुर

नई दिल्ली। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को लोकसभा में भोपाल जेल में डाक्टरों और नर्सों की कमी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि जेल में लगभग 3000 पुरुष कैदी, 150 महिला कैदी और उनके 25 बच्चे रहते हैं। लेकिन बीमार होने की स्थिति में उनका इलाज करने के लिए कोई डाक्टर नहीं है। लोकसभा में शून्य काल में यह मुद्दा उठाते हुए भोपाल की सांसद ने कहा कि हालात इतनी बदतर है कि जेल में नर्स की नियुक्ति नहीं होती है, ताकि तत्काल सामान्य इलाज मुहैया कराया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ