Music

BRACKING

Loading...

भाजपा के बागी विधायक ने पार्टी में आने से किया इंकार, कांग्रेस लडाएगी उपचुनाव


भोपाल। भाजपा के बागी विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल कांग्रेस के साथ रहकर उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस समय नारायण त्रिपाठी दिल्ली में हैं और कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रहे हैं लेकिन उनकी बातों से साफ है कि वो दोबारा भाजपा में नहीं आना चाहते हैं।
भाजपा मनाने में जुटी
कहा जा रहा है कि आने वाले समय मे अगर उपचुनाव की स्थिति बनती है तो नारायण त्रिपाठी उपचुनाव लड़ने के लिए भी तैयार हैं। वहीं, भाजपा ने दोनों नाराज विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और भूपेन्द्र सिंह को सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह अभी भी कह रहे हैं कि दोनों विधायक उनकी पार्टी के हैं।
मैहर की जनता के लिए कुछ भी करूंगा
वहीं, दूसरी तरफ नारायण त्रिपाठी का कहना है कि कौन क्या कह रहा, उनको कहने दीजिए। ज्यादा तकनीकी चीजे में जानता नहीं हूं। मुझे बस इतना पता है कि जो संविधान के मुताबिक होगा वो फाइनल हो जाएगा। नारायण त्रिपाठी ने कहा- वे मैहर की जनता ते लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
कांग्रेस लड़ाएगी उपचुनाव
सूत्रों की मानें तो उपचुनाव की स्थिति आने पर दोनों बागी विधायकों को कांग्रेस की तरफ से टिकट दिया जाएगा। जब तक दोनों विधायकों की विधानसभा में सदस्यता बरकरार रहेगी। तब तक कांग्रेस में शामिल नहीं हो सकते हैं बाहर से वो कांग्रेस का समर्थन कर सकते हैं। उपचुनाव की स्थिति तब बनेगी जब भाजपा व्हिप जारी करे और ये विधायक व्हिप का उल्लंघन कर कांग्रेस को समर्थन दें। ऐसी स्थिति में दोनों को कांग्रेस सदस्यता देकर अपनी ओर से चुनाव लड़ाएगी। संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर कहते हैं कि ये सब भविष्य की बाते हैं आज की स्थिति में इनका उत्तर नहीं दिया जा सकता है।
क्या है मामला
बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में आपराधिक कानून (संशोधन) बिल पर मतदान के दौरान दो भाजपा विधायकों, नारायण त्रिपाठी और शरद कौल ने कमल नाथ सरकार के पक्ष में मतदान किए। इसके बाद कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। वहीं, दोनों बागी विधायकों ने कहा- भाजपा में उनका सम्मान नहीं था जिस कारण से वो कमल नाथ सरकार के पक्ष में वोटिंग किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ