सेंवढ़ा| वार्ड 2 में पहरे के नीचे रहने वाली शब्बो (24) प|ी सलमान खान ने मंगलवार रात 8 बजे एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से दो बच्चों की कुछ देर में ही मौत हो गई थी जबकि रात 12 बजे के करीब दो और बच्चों की भी मौत हो गई। प्रसूता अभी अस्पताल में भर्ती है। पहरे के नीचे निवासी शब्बो बानो को मंगलवार शाम 7 बजे प्रसव पीड़ा हुई। लेकिन 108 और जननी की सेवा तत्काल न मिलने पर महिला ने घर पर ही चार बच्चियों को जन्म दिया था। इसके बाद महिला व बच्चों को सेंवढ़ा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो बच्चियों की कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। शेष दो बच्चियों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज दतिया रैफर किया था, लेकिन महिला दतिया नहीं पहुंची। जिसके चलते रात 12 बजे शेष दो बच्चियों ने भी दम तोड़ दिया।
0 टिप्पणियाँ