भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ग्वालियर के संविदा कर्मचारियों को डेढ़ साल का इन्क्रीमेंट दे दिया गया है। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तीन हजार संविदा कर्मचारियों को इन्क्रीमेंट नहीं मिलने से काफी असंतोष था। ग्वालियर व भोपाल रीजन में 1750 परीक्षण सहायक तथा 1500 लाइनमेन जो सिटी सर्किल और ओएंडएम सर्किल कार्यरत है। सभी को इन्क्रीमेंट नहीं मिलने से काफी परेशान थे।
राष्ट्रीय पर्व पर काम करने का भी नहीं मिलता पेमेंट
नियमित कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व पर काम करने के एवज में अतिरिक्त राशि मिलती है लेकिन संविदा कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व पर यह राशि भी नहीं मिलती है। संविदा कर्मचारियों ने इस तरह के भत्ते दिए जाने की भी मांग की थी।
0 टिप्पणियाँ