Music

BRACKING

Loading...

स्व. किशोर कुमार को भारत रत्न सम्मान के लिये पहल करेंगे-मंत्री डॉ. साधौ


भोपाल, संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जन्मे सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार को भारत रत्न सम्मान प्रदान किये जाने के लिए राज्य सरकार पहल करेगी। डॉ. साधौ ने रविवार को खंडवा में सांस्कृतिक संस्थाओं और नागरिकों की मांग पर स्व. किशोर कुमार जयंती समारोह में अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
डॉ. साधौ ने देखा स्व. किशोर कुमार का पैतृक मकान

संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने प्रख्यात पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार का खंडवा स्थित पैतृक मकान देखा और विजिटर्स बुक में हस्ताक्षर किये। इसके पूर्व उन्होंने स्व. किशोर कुमार की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। संस्कृति मंत्री और जनसंपर्क मंत्री ने स्थानीय सांस्कृतिक संस्था के कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ