भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने दैनिक वेतन भोगी से स्थाई किए गए कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा दी है। अब ये कर्मचारी भी दूसरे अधिकारी-कर्मचारियों की तरह 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे।
16 हज़ार कर्मचारियों को लाभ
कमलनाथ सरकार ने पेंशनर्स के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफ़ा दिया। सरकार ने दैनिक वेतन भोगी से स्थायी किए गए कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा दी है। कर्मचारी अब 62 साल तक अपनी सेवा सरकार को दे सकेंगे। कमलनाथ सरकार के इस फैसले का लाभ प्रदेश के 16 हजार से ज्यादा स्थाई कर्मियों को होगा।
0 टिप्पणियाँ