*(श्री महालक्ष्मी पूजन उत्सव समीति शांतिचौक बिर्रा का आयोजन)*
*✍बिर्रा-jitendra Tiwari reporting-श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव समीति शांतिचौक बिर्रा द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय पूजन उत्सव मनाया जाएगा।आयोजन का यह नवम वर्ष है।आचार्य पं.जितेन्द्र तिवारी होंगे।धनतेरस 25 अक्टूबर को मूर्ति स्थापन व रामायण का आयोजन,26 अक्टूम्बर को बच्चों का डांस प्रतियोगिता,27 अक्टूबर दीपावली के दिन रंगोली प्रतियोगिता व विशेष पूजन,28 अक्टूबर को रात्रिकालीन कार्यक्रम में जिला स्तरीय डांस का महामुकाबला,29 को यज्ञ-हवन-पूर्णाहुति और 30 अक्टुबर को ग्राम भ्रमण कर प्रतिमा विसर्जन होगा।डांस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 10000 ₹.(समृद्धि परिवार की ओर से),द्वितीय 7000 ₹.(संतोष प्रजापतिद्वारा),तृतीय 5000 ₹.,चतुर्थ 3000 ₹ ,पंचम 2000 ₹.षष्ठम 1500 ₹ सप्तम 1000 ₹.निर्धारित है।प्रवेश शुल्क एकल-201 ₹.,युगल-301 ₹.ग्रुप 401₹ है।डांस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जगदीश कश्यप (निर्माता छग फिल्म करम के लेखा),अध्यक्षता श्रीमती डिम्पल गोपीचंद कर्ष (सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा),विशिष्ट अतिथि संतोष प्रजापति(प्रापर्टी एडवाइजर),मणीलाल कश्यप(मंडी अध्यक्ष बिर्रा),चंद्रदेव महंत(किसान कांग्रेस)श्रीमती सारिका सौखीलाल पटेल(जनपद सदस्य),फिरतराम साहू(जनपद सदस्य),श्रीमती मोहनकुमारी साहू(सरपंच देवरानी),श्रीमती जानकी रामधन सारथी(सरपंच सिलादेही),राहूलबाबा(राजमहल बिर्रा),सनी दुबे(महासचिव),दिनेश थवाईत(पंच प्रतिनिधि),माईक संचालन मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी होंगे।दीपावली पर 27 अक्टूबर दोपहर रंगोली प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार क्रमशः1500 ₹,1000 ₹.700 ₹,500 ₹.300 ₹.200 ₹.100 ₹.सहित सांतवा पुरस्कार दिया जाएगा।आयोजन को लेकर अध्यक्ष डाँ.कुश पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णो लाल साहू,सचिव राजेन्द्र साहू,कोषाध्यक्ष कमलेश पटेल, संरक्षक गणेशराम पटेल, रमेश जायसवाल, हरनारायण केंवट,सहसचिव सुखराम कहार,विशेष सहयोगीगण चित्रभानु पांडेय, सुरेशचंद्र कर्ष,राघवेन्द्र पांडेय, संजू साहू,जीवनलाल साहू,हेमंत जायसवाल,एकांश पटेल, जागेश्वर कहरा,बजरंग साहू सहित नवयुवक श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव समीति शांतिचौक व समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।*

0 टिप्पणियाँ