Music

BRACKING

Loading...

अमानक खाद-बीज विक्रय और निर्माण के विरुद्ध सघन जाँच अभियान सागर जिले में अवैध उर्वरक निर्माण फर्म के प्रोपराइटर पर एफआईआर दर्ज

 
किसान कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री सचिन यादव के निर्देश पर प्रदेश में खाद, बीज तथा कीटनाशी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिये 15 से 30 नवम्बर तक सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन शुक्रवार को 82 उर्वरक विक्रताओं के गोदाम का निरीक्षण कर 62 नमूने लिये गये। सागर जिले में उर्वरक अधिनियम के विरुद्ध अवैध उर्वरक निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय कटनी फर्म के प्रोपराइटर अशरफ हुसैन के विरूद्ध बहेरिया थाना में एफ.आई.आर दर्ज कराई गई।
     सघन जाँच अभियान में 5 उर्वरक निर्माण इकाईयों का निरीक्षण कर 4 नमूने लिये गये। जाँच दल द्वारा 8 पौध संरक्षण दवा विक्रताओं के गोदाम का निरीक्षण कर दवाओं के नमूने लिये गये। साथ ही 14 बीज विक्रेताओं के गोदाम का निरीक्षण कर 8 नमूने लिये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ