Music

BRACKING

Loading...

बलवीर खटीक की हत्या के आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा


गुना। कोतवाली पुलिस ने भुल्लनपुरा स्थित हाथी मंदिर के पास हुई सब्जी व्यापारी बलवीर खटीक की हत्या के आरोपियों को गिर तार ही नहीं किया बल्कि 24 घंटे में इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। इस घटना में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बलवीर खटीक की हत्या टामी, डंडों से किए जाने की बात कही। विवाद की वजह आरोपियों के वाहन से मृतक के वाहन के टकराना बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने इस अंधे कत्ल का 24 घंटे में पर्दाफाश करने पर कोतवाली प्रभारी अवनीत शर्मा और उनकी टीम को बधाई दी है।
आयशर में सब्जी लेकर सीहोर जा रहा था मृतक
शिवपुरी जिले के फिजीकल कॉलोनी में रहने वाला बलवीर खटीक अपने आयशर वाहन में सब्जी लेकर सीहोर जा रहा था। 12-13 दिसंबर की दर यानी रात को यह गुना से निकल रहा था, तभी नानाखेड़ी स्थित तूफान वाहन से टकरा गया था, जिसको लेकर तूफान में बैठे आरोपी सोनू पुत्र रामसिंह ओझा, हरतूम पुत्र कल्याण कुशवाह और मोहर सिंह पुत्र कैलाश सिंह कड़ेरा निवासीगण बरवटपुरा आरोन थे, इन्होंने बलवीर को वाहन समेत रोका, इसकी टॉमी, डंडे आदि से पीटा, फिर बलवीर और उसके वाहन को ाुल्लनपुरा स्थित हाथीमंदिर तक लाकर छोड़ गए।जिसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई थी।
सीसीटीवी कैमरे के जरिए पहुंची आरोपियों तक
एसपी राहुल लोढ़ा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि भुल्लनपुरा पर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लेने के बाद यह जानकारी सामने आई कि तूफान वाहन आरोन निवासी सोनू ओझा का है, इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचे, इसके लिए एएसपी टीएस बघेल और सीएसपी संजय चतुर्वेदी के निर्देशन और नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी अवनीत शर्मा और उनकी टीम को लगाया, जिसमें पुलिस को सफलता मिली और तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
आरोपियों ने बताया शादी में लाए थे वाहन को
गिर तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को होटल बृज बाग मैरिज गार्डन में आयोजित जंग बहादुर धाकड़ निवासी ग्राम परासरी थाना आरोन की बारात आई थी, जिसमें हम यह गाड़ी लेकर गए थे। हमारी गाड़ी में उस आयसर गाड़ी के ड्रायवर ने टक्कर मार दी थी, तो हम लोगों ने उस ड्रायवर की टामी, डंडों व लात-घूसों से मारपीट कर दी थी।उसे उसकी आयशर गाड़ी में ले जाकर बीजी रोड स्थित हाथी मंदिर के सामने छोड़कर हम लोग वहां से भाग गए थे।
इनकी रही अह्म भूमिका
एसआई सुरेन्द्रसिंह सोमवंशी, एएसआई योगेश शर्मा, एएसआई राजकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक प्रदीप भार्गव, सीसीटीवी कन्ट्रोल प्रभारी प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र सेंगर, आरक्षक विनीत भारद्वाज आदि।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ