Music

BRACKING

Loading...

15 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक मनाया जायेगा गिरदावरी पखवाड़ा

 
 
   
    आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त द्वारा 15 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक गिरदावरी पखवाड़ा मनाने के निर्देश जारी किये गये है। इस अवधि में समस्त पटवारी अपने क्षेत्र में केवल गिरदावरी कार्य करेंगे तथा उन्हें अन्य किसी भी कार्य में संलग्न नहीं किया जायेगा। अधिक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि रबी फसल 2019-20 की गिरदावरी का कार्य 15 दिसम्बर से प्रारम्भ हो जायेगा। इस हेतु सारा एप का नवीन वर्जन प्रभावशील है। एप पर एमपी किसान एप के माध्यम से किसान स्वयं भी उसके खेत में बोई गई फसल की जानकारी स्व घोषणा द्वारा दर्ज कर सकता है। जिसे पटवारी द्वारा एप्रुव किये जाने के पश्चात वह गिरदावरी डाटा में पटवारी द्वारा किये गये गिरदावरी के डाटा के साथ दिखने लगेगा। एमपी किसान एप पर फसल की जानकारी के साथ-साथ किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जानकारी का अवलोकन भी किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ