गुना. जिले में इन दिनों एटीएम हैकर गिरोह सक्रिय है। जो एक के बाद एक लोगों के खाते से बड़ी रकम पार कर रहा है। ताजा घटना शहर के सकतपुर रोड स्थित साईं सिटी कोलोनी निवासी नसीम बानो के साथ घटित हुई है। जिनके खाते से ठग ने 29 हजार रुपए निकाल लिए।
खास बात यह है कि नसीम को पैसे निकलने की जानकारी सुबह तब लगी जब उन्होंने मोबाइल में मैसेज देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक जाकर खाता लॉक तो करवा दिया लेकिन इस ठगी की घटना से परिवारजन सहित कॉलोनीवासियों में डर बैठ गया है।
उल्लेखनीय है दिसंबर माह की शुरूआत से अब तक 6 लोगों के खाते से रुपए निकल चुके हैं। जिनमें तीन तो सरकारी शिक्षक व 2 शिक्षिकाएं हैं। गौर करने वाली बात है कि ठगी का शिकार हुए सभी लोगों के खाते से जो राशि निकली है वह एटीएम हैक के जरिए शातिर ठगों ने निकाली है। ऐसा बैंक प्रबंधन का कहना है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी भी मामले में कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
वेतन आने के 3 घंटे बाद ही निकल गए रुपए
शासकीय प्राथमिक विद्यालय चक माधौपुर में पदस्थ नसीम बानो ने कोतवाली पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह सकतपुर रोड स्थित साईं सिटी कॉलोनी गुना में रहती हैं। उनका बैंक खाता स्टेट बैंक ऑप इंडिया शाखा कलेक्ट्रेट में है। 12 दिसंबर की रात करीब 8 बजे उनके खाते में वेतन आने का मैसेज आया।

इसके बाद उन्होंने सुबह जब मैसेज देखा तब ही उन्हें अपने बैंक से रुपए निकलने की जानकारी लगी। बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उनके खाते से 29 हजार रुपए दिल्ली के एटीएम से निके हैें। ठगों ने पहली बार में रात्रि 11:09 बजे 20 हजार रुपए निकाले फिर दूसरी बार में 11:10 बजे 9 हजार रुपए निकाल लिए। बैंक वालों का कहना है कि आपके पैसे एटीएम हैक कर निकाले गए हैं।
ये सरकारी शिक्षक भी हुए ठगी का शिकार
बूढ़े बालाजी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी शिक्षक अजय सिंह सेंगर के अनुसार उन्होंने 7 दिसंबर की सुबह 10 बजे गुना शहर में बोहरा मस्जिद के पास स्थित एटीएम बूथ से 5 हजार रुपए निकाले थे। अगले दिन गए तो पता चला कि खाते में रकम ही नहीं है। बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि किसी ने दिल्ली के किसी एटीएम से दो बार में 29 हजार रुपए निकाल लिए।

बोहरा मस्जिद एटीएम से इनकी भी हुई एटीएम हैकिंग
बोहरा मस्जिद स्थित एटीएम बूथ का दूसरा शिकार मुकेश ओझा हुए। उन्होंने 5 दिसंबर को इसी एटीएम से पैसे निकाले थे। जिसके बाद उनके खाते से दो बार में 20 हजार रुपए निकल गए।
तीसरा शिकार शंभू गिरि हुए। जिनके खाते से तीन बार में 24 हजार 500 रुपए शिवपुरी के एटीएम से निकाल लिए गए।
मधुसूदनगढ़ की शिक्षिका के पानीपत एटीएम से निकले 40 हजार
मधुसूदनगढ़ निवासी सरकारी शिक्षिका रिंकू साहू के बैंक खाते से ठगों ने पानीपत में एटीएम से दो दो बार में 40 हजार रुपए निकाल लिए।
राधा कॉलोनी के एसबीआई एटीएम में भी हुई हैंकिंग
बिजली कंपनी के लाइनमेन हरगोविंद कश्यप के मुताबिक उनके खाते से ठगों ने 60 हजार रुपए निकाल लिए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को बताया कि 7 दिसंबर को वे राधा कॉलोनी स्थित एसबीआई के एटीएम पर रुपए निकालने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद इनके खाते से 60 हजार रुपए निकाल लिए गए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह रकम उत्तरप्रदेश के ललितपुर में निकाली गई है।

0 टिप्पणियाँ