Music

BRACKING

Loading...

एक ही परिवार की दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध रूप से लापता


भितरवार. ब्लॉक के ग्राम करियावटी सें बुधवार-गुरुवार की रात्रि दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उनकी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और दो संदेहियों के खिलाफ किशोरियों को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम करियावटी निवासी राजू गौड़ ने भितरवार थाने में शिकायत की कि बुधवार-गुरुवार की रात्रि घर से सोलह वर्ष एवं सत्रह वर्ष की दो नाबालिग पुत्रियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं।
घटना के समय पर वह दूसरे घर में सो रहा था तथा उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। घटना के समय उसका छोटा लड़का दोनों किशोरियेां के साथ था। जिसने बताया कि रात्रि करीब 12.15 बजे ग्राम बाजना निवासी रमन रावत उनके घर पर आया था। जो रात्रि में घर में ही रुका था। उसके साथ एक अन्य अज्ञात युवक भी था। जो रात्रि में मेरी दोनों पुत्रियों को बहला फुसलाकर ले गए। सुबह करीब 6 बजे जब उसके लड़के की नींद खुली तो उसकी दोनों बहनें घर में नहीं थी। उसने पिता को बताया जिसके चलते गायब हुई किशोरियों के पिता ने उनकी खोजबीन के लिए यहां वहां सूचनाएं भेजीं। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वह भितरवार थाने पहुंचा और किशोरी को बहलाफुसलाकर ले जाने वाले आरोपी रमन रावत एवं एक अन्य अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत की।
पुलिस ने एक नामजद एवं एक अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 36 3 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी केडी कुशवाह ने बताया कि आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई लेकिन आरोपी फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।
उटीला व पिछोर में युवक व प्रौढ़ से की मारपीट
डबरा. ग्राम उटीला में रहने वाले निजाम शाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी गुलाब खान ने मारपीट कर दी। उटीला थाना क्षेत्र के जारगा में रहने वाले रामवती बाल्मीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बल्ली बघेल, विद्या बघेल और कमला बघेल ने मारपीट कर दी । वहीं पिछोर थाना क्षेत्र के चक भटियारा में रहने वाले प्रगटसिंह सिख ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैकि उसकी सुखवंत सिख और हरिप्रीत सिख ने रास्ता रोककर मारपीट की है। इससे उसको चोटें आई हैं। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम इटायल में रहने वाले अरविंद पुत्र सुरेश धानुक ने रिपोर्ट दर्ज कराईहै कि उसकी सलमान खान ने मारपीट कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ