| |
| शिवपुरी | 16 दिसम्बर |
इस सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक और आरईएस के ईई को स्कूलों की बाउंड्रीवॉल निर्माण के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में नामांकन, बच्चों की उपस्थिति, एकीकृत शाला और एरिया के अनुसार रिपोर्ट तैयार करें और बाउंड्रीवाल बनवाएं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। इस वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आमजन तक गांधी जी की विचारधारा को पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि अपना प्लान तैयार करें कि वर्ष भर क्या-क्या गतिविधि आयोजित की जानी हैं। बैठक में मध्यान्ह भोजन, मॉडल किचिन निर्माण की भी समीक्षा की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विभिन्न आयोगों के मामलों पर समय सीमा में कार्यवाही करें। साथ ही राजस्व अधिकारियों एवं नगरपालिका सीएमओ को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जहाँ कहीं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण है अभियान चलाकर उसे हटाया जाए। |
0 टिप्पणियाँ