BHOPAL NEWS
Bhopal SamacharDecember 14, 2019
भोपाल। बॉलीवुड को भोपाल में कई कलाकार दिए हैं। भारत भवन की स्थापना से भोपाल भारत का प्रमुख कला केंद्र बना रहा है। इसी शहर से निकली एक भोपाली गर्ल आज टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी कलाकार बन गई है। उस के सपनों को पंख इसी शहर में मिले थे। इसी शहर में वह मिस भोपाल बनी थी। नाम तो जानते ही होंगे दिव्यंका त्रिपाठी।
भोपाली गर्ल जो टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी कलाकार बन गई, मिस भोपाल भी रह चुकी है | BHOPAL NEWS
Bhopal SamacharDecember 14, 2019
भोपाल। बॉलीवुड को भोपाल में कई कलाकार दिए हैं। भारत भवन की स्थापना से भोपाल भारत का प्रमुख कला केंद्र बना रहा है। इसी शहर से निकली एक भोपाली गर्ल आज टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी कलाकार बन गई है। उस के सपनों को पंख इसी शहर में मिले थे। इसी शहर में वह मिस भोपाल बनी थी। नाम तो जानते ही होंगे दिव्यंका त्रिपाठी।
दिव्यांका को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता भल्ला का रोल प्ले कर के मिली है। मगर दिव्यांका का सफर काफी पुराना है। दिव्यांका का जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्यप्रदेश के भोपाल में हुआ। उनके जन्मदिन पर बता रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें।
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से की थी। उन्होंने टीवी में अपना डेब्यू किया साल 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से। इस में वे एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं। बहुत कम लोगों को ये पता होगा कि दिव्यांका मिस भोपाल भी रह चुकी हैं।
साल 2011 में रोनित रॉय के साथ अदालत में वे नजर आईं। यहीं से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई। इसके अलावा वे टीवी सीरियल रामायण में भी एक रोल प्ले करती नजर आई थीं। मगर साल 2013 में उनकी किस्मत खुली टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें से। इसमें वे रमन भल्ला की वाइफ इशिता भल्ला के रोल में नजर आईं। दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन खूब पसंद किया गया। 7 साल तक चले इस शो में दोनों कलाकारों ने लीड रोल प्ले किया और रियल लाइफ में भी दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हालांकि शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है।
दिव्यांका विरासत, तेरी मेरी लव स्टोरीज और बहू हमारी रजनीकांत जैसे टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वे नच बलिए 8 में हसबैंड विवेक दहिया के साथ नजर आई थीं। दिव्यांका ने टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया है। यही वजह है कि वे टीवी की दुनिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शामिल हैं। फिल्मी बीट्स की मानें तो वे हर एक दिन 90,000 से 1,00,000 रुपए तक की कमाई करती हैं।
दिव्यांका को उनके करियर में इंडियन टैली अवॉर्ड, जी रिश्ते अवॉर्ड, स्टार गिल्ड अवॉर्ड और गोल्ड अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।



0 टिप्पणियाँ