शिवपुरी | 17-दिसम्बर-2019 |
शिवपुरी निवासी रानी का विवाह कोलारस के अमर सिंह के साथ आठ साल पूर्व हुआ था। शराब के कारण पति-पत्नि के बीच तलाक के आसार बन गए थे और पत्नि अपने मायके में रह रही थी। इनके एक साल की बेटी भी थी। काउन्सलरों की समझाईश के बाद पति ने शराब त्यागने का संकल्प लिया और दोनों में समझौता हो गया। एक और दिलचस्प प्रकरण में शिवपुरी निवासी लता का विवाह गुना निवासी रवि के साथ हुआ था इनके दो बच्चे थे। जिसमें एक बच्चा लम्बे समय से पति के साथ और एक बच्चा पत्नि के साथ मायके में चार माह से रह रहा था। पति-पत्नि में विवाद तो था ही मगर मुख्य कारण जो काउन्सलरों को समझ में आया वो आपस में समधिनों का विवाद था। काउन्सलरों ने जहां पति-पत्नि के बीच विवाद के विषय को समझाईश से दूर किया। वहीं दोनों समधिनों के बीच विवाद को भी सुलझाया और दोनों समधिनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर, गले मिलकर अपने गिलें सिकवे दूर किए अब पति-पत्नि एक साथ रहेंगे। |
0 टिप्पणियाँ