Music

BRACKING

Loading...

CAA Protest: जामिया मामले पर दिल्‍ली पुलिस बोली- हमारे 30 जवान घायल, एक ICU में भर्ती


 

CAA Protest: जामिया मामले पर दिल्‍ली पुलिस बोली- हमारे 30 जवान घायल, एक ICU में भर्ती
दिल्‍ली पुलिस के एमएस रंधावा ने जामिया मीलिया के छात्रों पर की गई कार्रवाई पर सफाई दी है.

जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया विश्‍वविद्यालय की VC के बाद अब दिल्‍ली पुलिस ने छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर सफाई दी है. पुलिस (Delhi Police) ने झड़प के लिए छात्रों को जिम्‍मेदार ठहराया है.

  • LAST UPDATED: DECEMBER 16, 2019, 3:52 PM IST
  • SHARE THIS:
    नई दिल्‍ली. जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया विश्‍वविद्यालय की VC के बाद अब दिल्‍ली पुलिस ने छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर सफाई दी है. पुलिस ने झड़प के लिए छात्रों को जिम्‍मेदार ठहराया है. दिल्‍ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी एमएस रंधावा (MS Randhawa) ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को उकसाने की कोशिश की थी, लेकिन जवानों ने इस मामले में हर संभव संयम बरता. एमएस रंधावा ने कहा कि छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 30 जवान घायल हो गए. दिल्‍ली पुलिस के पीआरओ ने बताया कि इस टकराव में दो SHO को फ्रैक्‍चर हुआ है, जबकि एक अन्‍य जवान ICU में है.

    प्रदर्शनकारियों ने बस में लगाई आग
    दिल्‍ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रंधावा ने बताया कि रविवार (15 दिसंबर) को दोपहर बाद तकरीबन 2 बजे विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी, जिसमें स्‍थानीय लोगों ने भी हिस्‍सा लिया था. उन्‍होंने बताया कि शाम को तकरीबन साढ़े चार बजे प्रदर्शनकारी माता मंदिर मार्ग की ओर गए जहां उन्‍होंने एक बस में आग लगा दी. उन्‍होंने दावा किया कि इस दौरान पुलिस ने धैर्य का परिचय दिया. रंधावा ने जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों में अफवाहों का बाजार गर्म होने की भी बात कही है. दिल्‍ली पुलिस ने खासकर छात्रों से इन अफवाहों पर ध्‍यान न देने की अपील की है. हालांकि, उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    जामिया की VC के बयान का भी दिया जवाब

    दिल्‍ली पुलिस के अधिकारी एमएस रंधावा ने जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर के बयान का भी जवाब दिया है. VC ने आरोप लगाते हुए कहा था कि दिल्‍ली पुलिस बिना अनुमति के विवि परिसर में घुसी थी. इस पर रंधावा ने कहा, 'पुलिस ने जब अराजक तत्‍वों के खिलाफ सख्‍ती की तो वे अंदर (जामिया विश्‍वविद्यालय परिसर) चले गए थे. पुलिस ने उन्‍हें खदेड़ा, जिसके बाद जवानों पर पत्‍थरबाजी शुरू कर दी गई. दिल्‍ली पुलिस मामले की विस्‍तृत जांच कर रही है.'

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ