Music

BRACKING

Loading...

पूर्व CM दिग्विजय ने कमलनाथ को पत्र लिखकर आवासीय क्षेत्रों में बनी कॉलोनियों की जांच कराने की मांग


भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर आवासीय क्षेत्रों में निर्मित कॉलोनियों की जांच कराने की मांग की है। सिंह ने कमलनाथ को आज लिखे पत्र में मांग की है कि भोपाल में पिछले 20 वर्षों में आवासीय क्षेत्रों में बनी कॉलोनियों की चार सदस्यीय समिति बनाकर जांच कराई जाए। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाये। ऐसे बिल्डर्स और भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने से भविष्य का भोपाल, नियम और प्रक्रियाओं के अनुरूप सही रूप में आकर ले सकेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि पिछले कुछ वर्षो में भोपाल शहर तेजी से विकसित हुआ है। चारों तरफ अनेक कॉलोनियों का निर्माण हो रहा है। बड़ी संख्या में झुग्गी बस्तियां निर्मित हुईं हैं। वैद्य कॉलोनियों के साथ साथ बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियां भी बिल्डरों द्वारा बेची गयीं हैं। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों के निर्मित हो जाने से सड़क, बिजली, पानी सहित अधोसंरचना के विकास में परेशानियां हो रहीं हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपने पत्र में कहा कि इस मामले की लिए जो चार सदस्यीय समिति गठित की जाए, वह जांच करें कि शहर में पिछले 20 वर्षो में कितनी कॉलोनियां सभी अनुमतियों के साथ वैद्य रुप से निर्मित हुई है और कितनी कॉलोनियों में बिना पूरी अनुमतियों के प्लाट और मकान बेचें गए हैं। वहीं, इन कॉलोनियों के भू अधिकार की जांच कराने सहित पत्र में दिए अन्य बिंदुओं के आधार पर जांच कराई जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ