*(कथावाचक आचार्य पं. योगेश उपाध्याय नंदू महाराज कोडाभाठ )*
*✍ तनौद- पामगढ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोडाभाठ में चंदेल परिवार द्वारा स्व.महोदधि सिंह के पुत्र अश्वनी सिंह चंदेल की पुण्य स्मरण मोक्ष कामना हेतु (वार्षिक श्राद्ध) निमित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का 9 जनवरी को वेदी पूजन के साथ शुरू हुआ। व्यासपीठ आचार्य पं. योगेश उपाध्याय (नंदू महाराज कोडाभाठ हैं।। कथा का समय दोपहर 3:00 बजे से राधे कृपा तक हो रहा है।कथा में आज तृतीय दिवस ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने कि ध्रुव ने अपनी भक्ति से ऐसा उच्च आसन प्राप्त किया जो आज भी उत्तर दिशा में ध्रुव तारा के नाम से विख्यात हैं। भगवान भी अपने भक्तों की रक्षा करने स्वयं प्रकट हो जाते हैं। क्योंकि भगवान अपने भक्तों का कल्याण ही करते है।14 जनवरी को श्री राम-श्री कृष्ण कथा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव 15 को श्री कृष्ण बाल लीला गोवर्धन पूजा एवं रुक्मणी मंगल 16 जनवरी को सुदामा चरित्र कथा विश्राम एवं चरित्र 17 जनवरी को तुलसी वर्षा-गीता पाठ कथा यज्ञ-हवन- पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा तथा 18 जनवरी को वार्षिक श्राद्ध होगा आयोजन को लेकर राम सिंह चंदेल, श्रीमती विमलेश सिंह चंदेल, विपिन सिंह चंदेल, शालिनी सिंह चंदेल ,कमलेश सिंह क्रांति कुमार,अरविंद सिंह,धीरेंद्र सिंह अभिषेक सिंहयाशवेंद्र सिंह ,श्रीवेन्द्र प्रताप, निखिल विवेक प्रताप, प्रयागराज,श्रीमती दीपमाला-संजय सिंह राणा सहित समस्त चंदेल परिवार कोडाभाठ पामगढ जुटे हुए हैं।*
0 टिप्पणियाँ