Music

BRACKING

Loading...

कमलनाथ के मंत्री बोले -'RSS डेंजर संगठन ,देश में उत्पात मचाने का काम करता है"

Image result for mp pasupalan mantri pic
मुरैना -कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम मैं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा RSS को देश विरोधी कहे जाने के बाद अब कमलनाथ सरकार में पशुपालन मंत्री व मुरैना जिले के प्रभारी लाखन सिंह यादव ने RSS को खतरनाक संगठन बताया है| मुरैना के पहाड़ गढ़ जनपद के कन्हारगांव में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री यादव ने सरकारी कर्मचारियों के संघ की शाखाओं में जाने पर रोक लगाने की बात कही|

मीडिया से चर्चा में प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक खतरनाक संगठन है  ,जो देश में उत्पात मचाने का काम करता और लोगों में भ्रम फैला कर लोगों को गुमराह करता है| वही आर एस एस की  शाखाओं में कर्मचारियों के जाने पर  रोक  और  सरकारी परिसर में लगने वाली  शाखाओं को प्रतिबंधित करने के  सवाल पर उन्होंने कहा सरकारी कर्मचारी  आर एस एस की  शाखाओं में  जाकर संगठन में काम करना सीखता है और सरकार का काम करना बंद कर देता है मंत्री ने कहा  लोगों में भ्रम फैला कर देश में  उत्पाद मचाने  जैसा खतरनाक काम करने वाला  आर एस एस  एक  खतरनाक  संगठन है  ,इसलिए इसकी सरकार निगरानी कर रही है  और जहां-जहां  आवश्यकता होगी कर्मचारियों को  आर एस एस की  शाखाओं में  जाने पर प्रतिबंधित किया जाएगा |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ