खनियाधाना। जिले के खनियाधाना व आसपास के क्षेत्रो में पिछले 10 सालों से युवा समिति सर्व समाज समाजसेवा का काम कर रही है। इस सकंट की घड़ी में भी लॉकडाउन के दौरान परेशान व गरीब लोगों को राशन पहुंचाने में यह समिति बढ़-चढ़कर अपना काम कर रही है।
जानकारी के मुताबिक समाज सेवी युवा समिति खनियाधाना नगर में दिहाड़ी मजदूर व कई असहाय वर्ग के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था यथावत रूप से सुचारू है। नगर के संपन्न लोग भी समिति के इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। समिति प्रतिदिन एक सैकड़ा लोगों को राशन की व्यवस्था करा रही है।

समिति में नवीन कोली, संदीप गौतम, प्रमोद नारायण वंशकार, अभिनव सक्सेना, फिरोज अली, शिवकांत सोनी, दिनेश कुमार झा, प्रमोद कोली, नितिन जाटव, राजेंद्र कोली इस काम को बखूबी कर रहे हैं। यह टीम गत 25 मार्च से अपना यह काम कर रही है।
युवा समिति खनियाधाना का यह काम मानवता की मिसाल है। इनका यह काम प्रशंसनीय है। इनसे प्रेरणा लेते हुए अन्य समाज सेवी संस्थाओं को इस आपातकाल स्थिति में मानवीयता का उदाहरण पेश करना चाहिए।
0 टिप्पणियाँ