भोपाल। निजामुद्दीन स्थित मरकज मस्जिद में प्रशिक्षण लेने के बाद भोपाल में इस्लाम का प्रचार प्रसार करने आए मुस्लिम समाज के 4 धर्म प्रचारक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से तीन विदेशी नागरिक हैं। प्रशासन ने उस पूरे इलाके को संक्रमित घोषित कर दिया है जहां तबलीगी जमात के लोग ठहरे हुए थे।
20 मस्जिदों में छुपाए गए थे तबलीगी जमात के 200 लोग
तबलीगी जमात के लोग भारत में लॉकडाउन इस हो जाने से पहले ही आ गए थे। भोपाल की 20 मस्जिदों में इनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी। लॉक डाउन कोशिश होने के बाद नियमानुसार बाहर से आए नागरिकों की सूचना दी जानी थी परंतु मस्जिद के प्रबंधकों ने यह सूचना नहीं दी।
पुराने भोपाल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
कोरोना वायरस का संक्रमण पता चलने के बाद पुराने भोपाल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। संक्रमित इलाके को सील कर दिया गया है। अब वहां ना तो कोई अंदर आ सकता है और ना ही कोई बाहर जा सकता है। यह इलाका सैनिटाइज किया जाएगा और अगले 14 दिनों तक सर्विलांस में रहेगा।

0 टिप्पणियाँ