प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 9 मिनट मांगे |
शुक्रवार, अप्रैल 03, 2020
नई दिल्ली। प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 9 बजे देश के नाम संदेश देते हुए कहा कि रविवार 5 अप्रैल 2020 को रात 9:00 बजे 9 मिनट के लिए सभी को अपने घर की बालकनी में या छत पर आकर रोशनी करनी है। इस दौरान सभी लोग अपने मन में यह संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं। कोई भी अकेला नहीं है।और उस समय यदि घर की सभी लाइटें बंद करेंगे, चारो तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का ऐहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं, ये उजागर होगा।
श्री मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन को आज नौ दिन हो रहे हैं। इस दौरान आप सभी ने जिस प्रकार अनुशासन और सेवा भाव दोनों का परिचय दिया है वो अभूतपूर्व है। शासन प्रशासन और जनता ने इस स्थिति को अच्छे ढंग से संभालने का पूरा प्रयास किया है।Today when crores of ppl are inside homes, then some of us may think how will they fight this battle against #COVID19 alone. Such questions might come up in your mind? But please remember, none of us is alone. The strength of 130 crores of Indians is with each one of us: PM Modiहमारे यहां कहा गया है-उत्साहो बलवान् आर्य, न अस्ति उत्साह परम् बलम्।स उत्साहस्य लोकेषु, न किंचित् अपि दुर्लभम्॥यानि, हमारे उत्साह, हमारी spirit से बड़ी force दुनिया में कोई दूसरी नहीं हैSocial Distancing की लक्ष्मण रेखा को कभी भी लांघना नहीं है।Social Distancing को किसी भी हालत में तोड़ना नहीं है।कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज है।साथियों, मेरी एक और प्रार्थना है, कि इस आयोजन के समय किसी को भी, कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है। रास्तों में, गलियों या मोहल्लों में नहीं जाना है, अपने घर के दरवाज़े, बालकनी से ही इसे करना है।
0 टिप्पणियाँ