Music

BRACKING

Loading...

निजी स्कूलों के फीस वसूली को स्थगित करने से लाखों लोगों को मिलेगी राहत-NSUI जिलाध्यक्ष श्री अंकित सिसोदिया


एक तरफ कोरोना की महामारी से पूरा देश जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर निजी स्कूलों द्वारा फीस भरने को लेकर पालको में दबाव बनाया जा रहा है जिसके बाद एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर लोक शिक्षा संचनालय द्वारा सभी निजी स्कूलों को पत्र जारी कर स्कूलों की फीस के पालको पर दबाव ना बनाने की नसीहत देते हुए स्कूल फीस वसूली को लाकडाउन के मद्देनजर स्थगित करने का आदेश जारी किया गया जिसके बाद एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी और जांजगीर चांपा जिलाअध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया जी की पहल पर तत्काल कार्यवाही हेतु यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया
जिला अध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया ने कहा कि अपने संगठन की मांगों को महत्वपूर्ण समझते हुए छात्र हित एवं जनहित हेतु कोरोना के दौरान स्कूलों में फीस वसूली स्थगित करने का आदेश दिया इस कदम से लाखों परिवार को राहत मिलेगी,
छत्तीसगढ़ सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ