Music

BRACKING

Loading...

जय माँ डोकरी दाई जसगीत पार्टी घिवरा (बिर्रा) ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ग्यारह हजार रुपये


*✍बिर्रा-जय मां डोकरी दाई जसगीत पार्टी घिवरा की नेक पहल -कोरोना पीड़ितों की सहायता से लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11 हजार रुपए की सहयोग राशि।इस संबंध में जसगीत पार्टी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ सहित  देश और पूरे विश्व में कोविड 19 कोरोना वायरस से परेशानी के दौर से गुजर रहा है।ऐसे में लोगों के सहयोग के लिए हमारी जसगीत पार्टी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि प्रदान करने का विचार किया और मुख्यमंत्री राहत कोष में नगद 11000 रूपये राशि सहयोग किए हैं।इस नेक पहल की सर्वत्र सराहना की जा रही है।इस नेक कार्य में उपाध्यक्ष श्रवण कश्यप, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश,सचिव राजकुमार कश्यप, भूपेन्द्र कश्यप, अमृतलाल यादव,प्रकाश, मुकेश,रवि,गुलशन, लक्ष्मी,सुरेश,राकेश, रोशन,भीम, दिलेश्वर, परमेश्वर, रोहित, अरविंद,किशन,समीर, देवेन्द्र,पिंटू,सुखीराम,मयंक शामिल हैं।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ