शिवपुरी। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंति पर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के आवास पर उन्हें श्रृद्धांजली अर्पित कर मनाई गई।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि बाबा साहब के मूल विचार प्रगतिशील बुद्धिजीवियों ने जानबूझ कर जनता से छिपाए हैं। यही कारण है कि बाबासाहेब के अनुयायी भी विभिन्न विषयों में बाबासाहेब के योगदान से आज तक अपरिचित बने हुए हैं।
उनके अनुसार बाबासाहेब शताब्दी के उन गिने-चुने भारतीय विद्वानों, साहित्यकारों, राजनीतिक, सामाजिक नेताओं में से एक थे, जिन्होंने विशाल देश में लोकतंत्र और सर्व पंथ, सामाजिक सद्भाव पर आधारित कानून व्यवस्था का कीर्तिमान स्थापित किया था।
वर्तमान परिवेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से भी आग्रहपूर्वक अनुरोध करता हूं कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रखर राष्ट्रभक्त के जीवन वृत्त से प्रेरणा लेकर कठिन से कठिन परिस्थितियों में सुलभ मार्ग कैसे खोजा जा सकता है, यह युक्ति सीखनी होगी।
0 टिप्पणियाँ