Music

BRACKING

Loading...

टीम दिग्विजय सिंह ने श्रमिकों को भिखारी बताया

www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़


भोपाल। कहते हैं ना कि व्यक्ति जिस माहौल में रहता है, वह कितना भी प्रयास कर ले सार्वजनिक जीवन में उसका प्रतिबिंब दिखाई दे ही जाता है। आज कुछ ऐसा ही हुआ है। खुद को कांग्रेस का संत पुरुष साबित करने की कोशिश कर रहे दिग्विजय सिंह की टीम के लोगों ने उन्हें महान राजा बताने की प्रत्याशा में सम्मानित श्रमिकों को भिखारी कह डाला। 
टीम दिग्विजय सिंह के प्रेस सचिव 0755-2441584 की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने आज अपने घरों की तरफ वापस जा रहे श्रमिकों को सूखी सेवनिया चौराहे पर भोजन के पैकेट, पानी की बोतल, बिस्किट, नमकीन, हैंड सैनेटाइजर पाउच, ओआरएस, वितरित किए एवं जो श्रमिक नंगे पांव चल रहे थे उन्हें चप्पल पहनाईं। 

इस प्रेस रिलीज को टीम दिग्विजय सिंह की तरफ से टाइटल दिया गया 'राजा ने रंक को पहनाई चप्पल'। इस प्रकार दिग्विजय सिंह की टीम ने दिग्विजय सिंह को महान राजा बताने की प्रत्याशा में श्रमिकों को 'रंक' यानी भिखारी बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ